Edited By Desh Raj, Updated: 10 Jun, 2026 08:00 PM

इंदौर में भाजयुमो की बैठक में तकरार देखने को मिली है। यहां पर पदाधिकारियों में जमकर नोकझोंक चली और माहौल गरमा गया। दरअसल 14 जून को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर( Shyam Tailor) का इंदौर दौरा है,
(इंदौर): इंदौर में भाजयुमो की बैठक में तकरार देखने को मिली है। यहां पर पदाधिकारियों में जमकर नोकझोंक चली और माहौल गरमा गया। दरअसल 14 जून को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर( Shyam Tailor) का इंदौर दौरा है, और इसी सिलिसले में भाजयुमो की बैठक हुई। लेकिन बैठक में में नगर महामंत्री उखड़ गए और बोले कि दो बार जो रैली कैंसिल हुई उसमें लाखों लग गए, लेकिन तय करने से पहले एक बार पूछ तो लेते।
जानकारी के मुताबिक भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के 14 जून के इंदौर दौरे पर आ रहे हैं। इस सिलसिले में सुबह 6 बजे साइकिल रैली निकालने के प्रबंधन को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई थी। लेकिन बैठक में नोकझोंक चली। नगर अध्यक्ष का कहना था कि मुझे मालूम नहीं और कार्यक्रम हैं, इस पर महामंत्री बोले - दो बार कैंसिल हो गया, हमने तैयारियां की और लाखों रुपए लगाए। अब कार्यक्रम तय करने से पहले एक बार हमसे पूछ तो लेते।
दरअसल प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश पर सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के मुखिया संभागीय दौरा कर रहे हैं। 14 जून को युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का इंदौर दौरा है। जानकारी के मुताबिक सुबह 6 बजे राजबाड़ा से गांधी हॉल के बीच साइकिल रैली निकाली जाएगी। इस को लेकर प्रदेश पदाधिकारी जय सूर्या और अनिल वर्मा ने बैठक बुलाई थी, बैठक में नगर भाजपा अध्यक्ष भी मौजूद थे। नगर अध्यक्ष ने कहा कि थोड़े से समय पर मिली सूचना पर ये बैठक हुई है ,मुझे भी मालूम नहीं था कि प्रदेश अध्यक्ष का क्या कार्यक्रम है, लेकिन फिर भी हमें सारा काम करना है और कार्यक्रम सफल बनाना है।
इस बीच नगर महामंत्री धीरज ठाकुर बोले कि एक बार हम में से किसी नगर के पदाधिकारी से पूछ लेते कि क्या करना है? आपने ही तय कर लिया कि साइकिल रैली होगी। पहले भी दो बार रैली तय हुई जो हो नहीं सकी लेकिन तैयारी में लाखों रुपए खर्च हो गए। इस तरह से इस बैठक में गहमागहमी का माहौल रहा।