BJYM अध्यक्ष की घोषणा से पहले सियासी हलचल, MLA ने प्रदेशाध्यक्ष को लिखा पत्र, गद्दार को पद नहीं देने की मांग

Edited By Desh Raj, Updated: 19 Jul, 2026 04:16 PM

political stir before the announcement of bjym president

भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के देवास जिला अध्यक्ष की घोषणा से पहले जिले की भाजपा राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

देवास (एहेतेशाम कुरैशी): भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के देवास जिला अध्यक्ष की घोषणा से पहले जिले की भाजपा राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को पत्र लिखकर पार्टी विरोधी कार्य करने वाले को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं देने की मांग की है।

मनोज चौधरी ने कहा है कि पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को कोई दायित्व नहीं देना चाहिए। बीजेपी संगठन अनुशासन के लिए पूरे देश में जाना जाता है,इसिलए पार्टी के लिए काम करने वालों को जिम्मेवारी दी जानी चाहिए। इससे संगठन में अच्छा मैसेज जाएगा। पार्टी समर्पिक कार्यकर्ता को ही दायित्व दिया जाए। वहीं उस कार्यकर्ता का नाम पूछे जाने पर मनोज चौधरी ने कहा कि ये पार्टी का अंदरुनी मामला है, सार्वजनिक मंच पर नहीं बताया जा सकता है, लेकिन उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा दिया है अब फैसला पार्टी को लेना है।

चौधरी ने कहा कि साल 2023 में कइयों ने भाजपा के खिलाफ काम किया था, उनके बारे में भी उन्होंने पार्टी को बताया था और उस वक्त भी एक्शन हुआ था। मनोज चौधरी ने साफ-साफ कहा कि पार्टी से उपर अपनी महत्वाकांक्षा रखने वालों को दायित्व दिया जाता है तो काम करने वालें कार्यकर्ताओं में गलत संदेश जाता है।

मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक मनोज चौधरी ने पत्र लिखने की पुष्टि की, लेकिन सार्वजनिक रूप से किसी भी नेता का नाम लेने से इनकार करते हुए इसे पार्टी का अंदरूनी विषय बताया। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े मामलों में अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व को ही लेना है।

सूत्रों के अनुसार विधायक की शिकायत उस युवा नेता को लेकर की गई है,जिस पर पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के आरोप लगाए गए थे। अब सभी की निगाहें भाजपा प्रदेश नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं कि देवास भाजयुमो के नए जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी आखिर किसे सौंपी जाती है। जिले के राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!