CM कमलनाथ ने शहीद नौसेना अधिकारी को दी श्रद्धांजलि,कहा- घटना बेहद दुखद है

Edited By suman, Updated: 27 Apr, 2019 12:29 PM

cm kamal nath paid tribute to the martyr naval officer

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के रतलाम निवासी नौसेना अधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान के आईएनएस विक्रमादित्य पर लगी आग को रोकने के प्रयासों में निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि रतलाम के नौसेना के जांबाज अधिकारी...

भोपाल: मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के रतलाम निवासी नौसेना अधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान के आईएनएस विक्रमादित्य पर लगी आग को रोकने के प्रयासों में निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि, रतलाम के नौसेना के जांबाज अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान की विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर लगी आग को फैलने से रोकने के लिये किये साहसिक प्रयास में हुई मौत की घटना बेहद दुखद है।
 



उन्होंने कहा कि ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिजन को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे। नौसेना अधिकारी चौहान का कल कर्नाटक के कारवार में निधन हो गया था। वे नौसेना के जंगी जहाज आईएनएस विक्रमादित्य पर तैनात टीम में शामिल थे। उनका इस जंगी जहाज पर लगी भीषण आग को बुझाने की कोशिश के दौरान निधन हो गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!