बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने मंदसौर पहुंचे CM कमलनाथ

Edited By meena, Updated: 23 Sep, 2019 01:17 PM

cm kamal nath reached mandsaur

मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ आज भारी बारिश की मार झेल चुके मंदसौर और नीमच ज़िले के दौरे पर हैं। वे यहां बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलें और उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान का मुआयना किया। बताया जा रहा है कि इस बार बाढ़ से मंदसौर और नीमच में कई...

मंदसौर(प्रीत शर्मा): मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ आज भारी बारिश की मार झेल चुके मंदसौर और नीमच ज़िले के दौरे पर हैं। वे यहां बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलें और उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान का मुआयना किया। बताया जा रहा है कि इस बार बाढ़ से मंदसौर और नीमच में कई लोगों की मौत हो गई और कच्चे मकान बह गए हैं।


PunjabKesari

सीएम कमलनाथ बाढ़ में बर्बादी झेल रहे मंदसौर और नीमच में पीड़ितों से मिलकर हालात का जायज़ा लिया। गांधी सागर बांध की रिंगवाल टूटने से नीमच ज़िले का रामपुरा कस्बा पूरा पानी में डूब गया था और करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री कमलनाथ रामपुरा में बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात करने के साथ ही वहां पर प्रशासनिक अधिकारियों से बाढ़ से हुए नुकसान की सर्वे रिपोर्ट भी तलब करेंगे। उसके बाद वे बाढ़ ग्रस्त इलाके में प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। नाहरगढ़ में बैठक के बाद सीएम कमलनाथ वहीं से वापस भोपाल लौट जाएंगे।


PunjabKesari

मंदसौर में 24 को पहुंचेंगे सिधिंया
किसान आंदोलन के बाद मन्दसौर सियासत का अड्डा बना बन गया है। सोमवार के बाद मंगलवार 24 सितंबर को राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जिले के दौरे पर रहेंगे। इसी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिंया भी 24 सिंतबर को जिले में बाढ़ प्रभावितों से मिलने के लिए आ रहे है। वह उदयपुर से होकर नीमच जिले के रामपुरा क्षेत्र में पहुंचेगे। वहां से झार्डा, नारायणगढ़ होते हुए जिले में आएंगे और विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण करेते हुए प्रभावितों के बीच जाएंगे। इसके बाद यहां से जावरा क्षेत्र में जाएंगे और फिर भोपाल रवाना हो जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!