MP के किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने जा रहे CM मोहन! कल देंगे फसल मुआवजा राशि,सीधे खाते में आएगी

Edited By Desh sharma, Updated: 02 Oct, 2025 10:52 PM

cm mohan is going to heal the wounds of mp farmers

मध्यप्रदेश के किसानो को बारिश से मिले जख्मों पर मोहन सरकार मरहम लगाने जा रही है। सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव कल किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा वितरित करेंगे।

(MP DESK): मध्यप्रदेश के किसानो को बारिश से मिले जख्मों पर मोहन सरकार मरहम लगाने जा रही है। सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव कल किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा वितरित करेंगे। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। सरकार का दावा है कि इससे लाखों किसानों को फायदा मिलेगा, जिन्हें हाल ही में खराब मौसम और प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान झेलना पड़ा था। प्रशासन ने सभी जिलों में तैयारी पूरी कर ली है।

कृषि विभाग के अनुसार मुआवजा वितरण पारदर्शी तरीके से किया जाएगा और पात्र किसानों को ही लाभ मिलेगा। ओलावृष्टि, अतिवृष्टि और कीड़ों से प्रदेश की सोयाबीन फसल कई जगह पूरी तरह बर्बाद हो गई है। जिन किसानों की सोयाबीन की फसल प्रभावित हुई है उन्हें राहत देने के लिए राज्य सरकार मुआवजा दे रही है। सीएम कल जिले के किसानों को मुआवजा राशि का वितरण करेंगे। राशि सिंगल क्लिक से सीधे किसानों के बैंक खातों में डाली जाएगी।

जानकारी के अनुसार 3 अक्टूबर को सीएम यादव मंदसौर के एनआईसी कक्ष से सिंगल क्लिक में किसानों के बैंक खातों में मुआवजा राशि हस्तांतरित करेंगे। जिला प्रशासन कार्यक्रम को लेकर अंतिम रूप देने में जुटा है। सभी पात्र किसानों को राहत राशि के लिए तहसीलों में एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी काम कर रहे हैं। लिहाजा मुआवजा राशि को किसानो के लिए राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!