CM मोहन यादव ने PM मोदी से की सौजन्य भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के शुभारंभ के लिए किया आमंत्रित

Edited By meena, Updated: 10 Dec, 2024 04:08 PM

cm mohan yadav met pm modi

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को प्रदेश में चलाई जा रही...

नई दिल्ली/भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को प्रदेश में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नदी जोड़ो अभियान के अंतर्गत केन बेतवा लिंक परियोजना के भूमिपूजन के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से प्रदेश सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान की शुरुआत करने जा रही है जो 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा,  नारी, किसान और गरीब कल्याण की चिन्हित योजनाओं के माध्यम से शत प्रतिशत सैचुरेशन का लक्ष्य प्राप्त करना है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने जानकारी दी कि प्रदेश में 11 दिसंबर 2024 से 26 दिसंबर 2024 के बीच मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व आयोजित किया जाएगा जो प्रदेश के समग्र विकास और जनहित पर आधारित होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!