सपत्नीक महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे सीएम शिवराज, बाबा महाकाल की सवारी में भी हुए शामिल

Edited By meena, Updated: 05 Oct, 2022 07:10 PM

cm shivraj arrived to visit his wife mahakaleshwar

महाकालेश्वर के आंगन का विस्तारीकरण होने के बाद महाकाल लोक के लोकार्पण पर आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में एक सप्ताह पहले से उत्सव का दौर शुरू हो गया है। महाकाल लोक के लोकार्पण के लोकोत्सव का शुभारंभ बाबा महाकाल की सवारी के साथ हुआ।

उज्जैन(विशाल सिंह): महाकालेश्वर के आंगन का विस्तारीकरण होने के बाद महाकाल लोक के लोकार्पण पर आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में एक सप्ताह पहले से उत्सव का दौर शुरू हो गया है। महाकाल लोक के लोकार्पण के लोकोत्सव का शुभारंभ बाबा महाकाल की सवारी के साथ हुआ। इस दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महाकाल की सवारी में सपत्नीक शामिल हुए। बाबा महाकाल की सवारी इस बार कुछ खास अंदाज में दशहरा मैदान पहुंची। 11 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम के लिए सीएम ने नगर को आमंत्रण दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सवारी का फूल मालाओं से स्वागत किया। झांझ मंजीरे बजाकर अपने हाथों में ध्वजा लेकर सवारी में निकले। इस दौरान सीएम भक्ति में रमे हुए दिखाई दिए।

PunjabKesari

11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन महाकाल लोक का लोकार्पण करने आ रहे हैं। दशहरे पर्व पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाबा महाकाल के दर्शन किए इस दौरान पत्नी साधना सिंह सहित और नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव और सांसद अनिल फिरोजिया शामिल रहे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उज्जैन की जनता को महाकाल की सवारी में सम्मिलित होकर महाकाल लोक के लिए आमंत्रित करने आया हूं। महाकाल लोग श्रीमान प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को इसका लोकार्पण करेंगे बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि सब सुखी हो निरोगी हो सबका कल्याण हो और कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हो, देश विश्व गुरु बने।

वर्ष में एक बार सवारी नए शहर में

राजाधिराज महाकाल मंदिर से दशहरा पर्व पर निकलने वाली सवारी नए शहर में भी प्रजा को दर्शन देने के साथ साथ अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए पहुंची। रावण दहन के पूर्व पर दशहरा मैदान पर बाबा महाकाल का विधि-विधान से पूजन किया गया। शमी वृक्ष के पूजन के बाद सवारी पुन: मंदिर के लिए रवाना हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

PunjabKesari

शाही अंदाज में निकली सवारी

नए शहर में राजाधिराज के स्वागत के लिए जगह-जगह पर मंच बनाये गए। सवारी का पूजन कर कई संगठन प्रसाद वितरण करते नजर आए। इस बार सवारी का स्वरूप वृहद स्तर पर रहा। लिहाजा शाही अंदाज में आने वाले राजाधिराज के शाही ठाठ-बाट देखने के लिए लोगों में उत्साह बना हुआ था। दशहरे मैदान पर सवारी रूकने के स्थान पर सफाई व बेरिकेटिंग की व्यवस्था की। यहां पर पूजन की सारी व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की जाएगी। पूरे शहर में करीब एक लाख आमंत्रण दिए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!