तिरंगे को शिवराज का अद्भुत सलाम! बड़े तालाब में क्रूज वोट पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Edited By Devendra Singh, Updated: 08 Aug, 2022 06:47 PM

cm shivraj hoisted the tricolor on cruise vote

तिरंगे को शिवराज का अद्भुत सलाम! बड़े तालाब में क्रूज वोट पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज...

भोपाल (विवान तिवारी): जहां एक ओर देशभर में 'हर घर तिरंगा अभियान' चलाया जा रहा है। वही दूसरी ओर मध्य प्रदेश सरकार भी पूरी ताकत से इस अभियान को सफल बनाने के लिए खुद मैदान पर उतर गए हैं। मध्य प्रदेश के सीएम और और शिवराज मामा बीते कुछ दिनों से लगातार लोगों से अपील को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं और आवश्यक निर्देश भी दे रहे है। इसी कड़ी में बड़ी झील में आयोजित तिरंगा अभियान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल की बड़ी झील से तिरंगा अभियान की शुरुआत कर दी है। 

हाथ पर तिरंगा थामे सीएम ने लेक प्रिंसेस क्रूज बोट पर तिरंगा कार्यक्रम की शुरुआत कर दी। इस बीच क्रूज बोट के डेक पर पुलिस बैंड लाइव म्यूजिक के साथ देशभक्ति गीतों व धुनों की प्रस्तुति ने शाम को और ज्यादा खुशनुमा बना दिया। वहीं शैक्षणिक संस्थानों से आये मामा के भांजे भांजियों को भी उनके साथ में क्रूज पर तिरंगा लहराने और लोगो से अपील करने का मौका मिला।

क्रूज में बैठकर राजा भोज की प्रतिमा तक गए सीएम

भारतीय ध्वज से सजे क्रूज पर सवार होकर सीएम शिवराज तिरंगे को लहराते हुए हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोगों से अपील करते हुए और घरों में तिरंगे लगाने का संकल्प लेते और करवाते वे पहले बड़ी झील में शीतल दास की बगिया से होते हुए वीआईपी रोड के पैरेलल राजा भोज की प्रतिमा तक पहुंचे। राजा भोज की प्रतिमा से मुख्यमंत्री "वेलकम टू द सिटी ऑफ लेक" की होर्डिंग जो हर शाम अपनी एक अलग ही सुंदरता बिखेरता है वहा तक वे वापस आए।  

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस दौरान क्रूज से ही वीआईपी रोड और बोट क्लब के बिल्कुल पास सड़कों पर खड़े लोग जो अपने सूबे के सीएम को अनूठे तरीके से तिरंगा लहराते हुए देख रहे थे। उनसे सीएम ने बात भी की और तिरंगा अभियान को लेकर सभी जरूरी जानकारी भी साझा की। पुलिस बैंड देश भक्ति धुनों के साथ अपनी आकर्षक प्रस्तुति दे रहे थे, तो वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशभक्ति के कुछ गाने गाकर अभियान में 4 चांद लगा दिया। क्रूज के साथ साथ कुछ छोटे बोट भी तिरंगे से सजे हुए एक अलग ही प्रकार की तस्वीर लोगो को दिखा रही थे। 

शायद इतिहास में पहली बार किसी सीएम ने किया तिरंगे का ऐसा सम्मान

हर घर तिरंगा के तहत पूरे मध्यप्रदेश में 1.5 करोड़ से भी अधिक घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य पूरा करने के लिए सीएम शिवराज ने जान लगा दी है। वहीं उनके इन अथक प्रयासों के बीच एक इतिहास भी रच दिया है। शायद ही अब तक किसी राज्य का कोई ऐसा मुख्यमंत्री होगा, जिसने राष्ट्रीय ध्वज को अपने हाथों में लेकर किसी पानी जहाज पर खड़े होकर लहराते तिरंगा के साथ लोगों से हमारे झंडे की आन, बान और शान को बनाए रखने के लिए अपील किया हो। इस ऐतिहासिक पल कें साक्षी सड़कों पर रुक कर अपने प्रदेश के सीएम को झंडा फहराते हुए देखने वाली जनता, क्रूज पर उनके साथ बैठे भांजे भांजी और 31 स्क्वायर किलोमीटर में फैला भोपाल ताल भी बना। 

एमपी में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ को अविस्मरणीय बनाने की तैयारी लगभग पूरी
 
मध्यप्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ को अविस्मरणीय बनाने की तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई है। इसी क्रम में 13 से 15 अगस्त के बीच प्रत्येक घर, दुकान और प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराने के लिए चल रहा अभियान जोरों पर है। शिवराज सरकार और प्रशासन का ये पूरा प्रयास है कि कोई भी ऐसी शासकीय-अशासकीय इमारत न बचें, जिस पर तिरंगा न लहरा रहा हो। प्रशासन और सरकार के साथ साथ स्व-वित्त पोषित संस्थान भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे प्राण प्रण से प्रयासरत हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!