कंप्यूटर बाबा का दावा, BJP के 4 और विधायक मेरे संपर्क में, कमलनाथ के कहते ही पेश कर दूंगा
Edited By meena, Updated: 25 Jul, 2019 03:24 PM

अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले कंप्यूटर बाबा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के चार और विधायक जल्दी ही कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने आगे कहा कि चार विधायक (भाजपा विधायक) मेरे संपर्क में हैं, जब...
इंदौर: अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले कंप्यूटर बाबा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के चार और विधायक जल्दी ही कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने आगे कहा कि चार विधायक (भाजपा विधायक) मेरे संपर्क में हैं, जब सही समय होगा तो मैं उन्हें सबके सामने पेश करूंगा।
बता दें कि इससे पहले मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को उसी के विधायकों ने बुधवार को झटका दिया। दोनों भाजपा विधायकों ने विधानसभा में एक विधेयक पर मतदान के दौरान कांग्रेस के समर्थन में वोट दिया। भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने कांग्रेस सरकार के पक्ष में वोट दिया। दोनों भाजपा विधायकों ने इसे अपनी 'घर वापसी' बताया।