Edited By meena, Updated: 20 Sep, 2020 06:30 PM
भाजपा की दिग्गज नेता व संस्कृति एवं पर्यावरण मंत्री उषा ठाकुर ने एक बड़ा बयान दिया है। कैबिनेट मंत्री उसे ठाकुर ने आदिवासी संगठन जयस को देशद्रोही संगठन करार दिया। उनका कहना है कि ऐसे संगठन आदिवासियों का विकास नहीं चाहते हैं और उन्हें लगातार गुमराह...
इंदौर(गौरव कंछल): भाजपा की दिग्गज नेता व संस्कृति एवं पर्यावरण मंत्री उषा ठाकुर ने एक बड़ा बयान दिया है। कैबिनेट मंत्री उसे ठाकुर ने आदिवासी संगठन जयस को देशद्रोही संगठन करार दिया। उनका कहना है कि ऐसे संगठन आदिवासियों का विकास नहीं चाहते हैं और उन्हें लगातार गुमराह कर रहे हैं। महू विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में जहां वन्य क्षेत्र के रहवासियों को पट्टों का वितरण किया गया। मंच को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि राष्ट्रभक्त वनवासियों के होते हुए भी कैसे जयस जैसे देशद्रोही संगठन हमारे क्षेत्र में पनप रहे हैं उन्होंने आदिवासियों के संगठन जयस जय आदिवासी संगठन को देशद्रोही तक करार दिया
मंत्री उषा ठाकुर ने कार्यक्रम के दौरान मंच ने कहा कि जयस जैसे संगठन आदिवासियों को उनकी मूल संस्कृति से अलग कर रहा है और उन्हें भड़काने जैसे काम कर रहा है। राष्ट्रभक्त वनवासियों के होते हुए भी कैसे जयस जैसे देशद्रोही संगठन हमारे क्षेत्र में पनप रहे हैं। मंत्री जहां वन अधिकार पट्टा वितरण कार्यक्रम के दौरान आदिवासियों को संबोधित कर रही थी उसी दौरान यह विवादित बयान दिया गया है। मामले में जांच के पदाधिकारियों ने मंत्री को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है। वहीं इस पूरे मामले में आने वाले दिनों में जयस और मंत्री के बीच विवाद बढ़ने की संभावनाएं जताई जा रही है।