कांग्रेस ने हमारी धार्मिक विरासत को बदनाम करने के लिए ‘हिंदू आतंकवाद' का षड्यंत्र रचा: मोदी

Edited By suman, Updated: 12 May, 2019 07:05 PM

congress constituted a hindu terrorism

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के लिए हमारी धार्मिक विरासत को बदनाम करने के लिए ‘हिंदू आतंकवाद'' का षड्यंत्र रचा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पाले पोसे आतंकी जब...

खंडवा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के लिए हमारी धार्मिक विरासत को बदनाम करने के लिए ‘हिंदू आतंकवाद' का षड्यंत्र रचा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पाले-पोसे आतंकी जब कांग्रेस के राज में भारत में आतंकी हमला करते थे, तो ये (कांग्रेस) अपने देश के निर्दोषों को जेल में ठूस देते थे।
 

PunjabKesari


'बीजेपी को बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने रचा षडयंत्र'
खंडवा के छैगांव माखन में पार्टी प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान के लिए प्रचार करने आये मोदी ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘पाकिस्तान के पाले पोसे आतंकी जब यहां हमला करते थे तो ये (कांग्रेसी) निर्दोषों को जेल में ठूंस देते थे। इन्होंने हिन्दू आतंकवाद का कुतर्क गढ़ने के लिए हमारी महान परंपरा को बदनाम करने का गंभीर षडयंत्र रचा और वो भी सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करने के लिए। मोदी ने आगे कहा, ‘इसी का जवाब आज इनको (कांग्रेस) मिल रहा है।'
 

PunjabKesari

पीएम ने आगे कहा कि, ये कितने हवन करा दें। जनेऊ दिखा दें। ये पुलिस को भी भगवा ड्रेस सिलवा दें। लेकिन भगवा में जो दाग लगाने की इन्होंने कोशिश की है, साजिश की है, उस पाप से ये कांग्रेस, ये महामिलावटी कभी बच नहीं पाएंगें ।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!