राघौगढ़ में कांग्रेस का जलवा बरकरार, 24 में से जीती 16 सीटें

Edited By meena, Updated: 23 Jan, 2023 03:31 PM

congress continues to dominate in raghogarh

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गृह नगर राघौगढ़ में कांग्रेस ने अपनी साख बचा ली है। भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर कांग्रेस के अभेद्य किले को भेदने में नाकाम रही। हालांकि सत्ताधारी दल ने पहले से दोगुनी सीटें

मुरैना (मिस्बाह नूर): मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गृह नगर राघौगढ़ में कांग्रेस ने अपनी साख बचा ली है। भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर कांग्रेस के अभेद्य किले को भेदने में नाकाम रही। हालांकि सत्ताधारी दल ने पहले से दोगुनी सीटें जीतकर अपनी ताकत जरूर दिखाई है। राघौगढ़ के आईटीआई कॉलेज में हुई मतगणना के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अंतिम नतीजे आने के बाद राघौगढ़-विजयपुर नगरपालिका के 24 वार्डों में 16 पर कांग्रेस और 8 पर भाजपा के उम्मीदवार जीते हैं। इससे पहले साल 2017 में हुए राघौगढ़-विजयपुर नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस ने 20 और भाजपा ने 4 सीटें जीती थीं।

PunjabKesari

आंकड़ों के मुताबिक इस बार कांग्रेस को 4 सीटों का नुकसान हुआ है, वहीं इतनी ही सीटें का भाजपा को फायदा हुआ है। हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान राघौगढ़ का किला फतेह करने का दावा करने वाली भाजपा जादुई आंकड़ें से काफी दूर रह गई और कांग्रेस ने जलवा बरकरार रखते हुए प्रदेश की सबसे धनी नगरपालिका में अपना अध्यक्ष बनाने की तैयारियां शुरु कर दी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!