Edited By Vikas Tiwari, Updated: 27 Mar, 2023 05:48 PM

कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल (Kamleshwar Patel) ने राहुल गांधी मामले पर भारतीय जनता पार्टी (bjp) पर आरोप लगाया है। कमलेश्वर पटेल ने पीएम नरेंद्र मोदी (pm modi) को बहुरीपिया ठहराते हुऐ कहा वे लगातर रंग बदलते हैं।
रीवा (सुभाष मिश्रा): राहुल गांंधी (rahul gandhi) की सदस्यता गई के बाद से कांग्रेस (congress) लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल (Kamleshwar Patel) ने राहुल गांधी मामले पर भारतीय जनता पार्टी (bjp) पर आरोप लगाया है। 'कमलेश्वर पटेल ने पीएम नरेंद्र मोदी (pm modi) को बहुरीपिया ठहराते हुऐ कहा वे लगातर रंग बदलते हैं, देश की जनता को मूर्ख बनाते हैं, जो इनके खिलाफ आवाज उठाता है, उसे पहले डराते हैं और फिर उस पर कार्रवाई करते हैं'। पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि जल्दबाजी में भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी की सदस्यता लोकसभा से खत्म की है।
'घोटालेबाज पर कार्रवाई क्यों नहीं करती सरकार': पटेल
मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता ने बताया कि कोर्ट ने भी 1 महीने का समय दिया है। राहुल गांधी लगातार लोकतंत्र की हत्या की बात करते थे। संविधान बचाने की बात करते थे। जिससे डरकर पहले तो ईडी के द्वारा दबाव बनाया गया, लेकिन जब वह नहीं टूटे तो इस तरह की कार्रवाई की गई है। राहुल गांधी देश के लिए लगातार सरकार से सवाल करते रहे हैं। राहुल गांधी ने लोकसभा में भी मर्यादित ढंग से अपनी बात रखी थी। उन्होंने देश में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार से सवाल किए थे। 'नीरव मोदी जैसे घोटालेबाज लोगों पर यह सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है'।
'जो इनसे सवाल करते हैं, ये उनकी फाइल बनाते हैं': कमलेश्वर पटेल
'कमलेश्वर पटेल ने आगे कहा कि पिछड़ा वर्ग के नाम से एक मोदी देश में घूम रहा है', जो बहुरूपिया है, लगातार रंग बदल रहा है और देश की जनता को गुमराह कर रहा है'। देश के लोगों से कई वादे किए, लेकिन आज तक एक भी काम नहीं हुए। कांग्रेस नेता ने कहा पिछड़ा वर्ग के साथी संभल जाएं सतर्क हो जाएं क्योंकि उन्हें पिछड़ा वर्ग का मुखौटा लगाकर ठगने का काम किया जा रहा है। 'यह पिछड़ा वर्ग का हितैषी नहीं है'।। कमलेश्वर पटेल ने कहा कि जो इनसे सवाल करते हैं, वह उनकी फाइल बनाते हैं और फिर डराते हैं। मायावती अब नहीं दिखती हैं। यह लुटेरे हैं पूरे देश को लूटने का काम कर रहे हैं। अर्थव्यवस्था चौपट कर दी है। राजनीति खत्म कर दी है। अब हम सबको मिलकर लड़ने की जरूरत है।