Edited By Himansh sharma, Updated: 07 Sep, 2026 03:36 PM

कांग्रेस पर हमला बोलते-बोलते बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा अपने एक बयान को लेकर राजनीतिक चर्चा में आ गए हैं।
इंदौर। कांग्रेस पर हमला बोलते-बोलते बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा अपने एक बयान को लेकर राजनीतिक चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, कांग्रेस की आलोचना करते हुए सुमित मिश्रा ने अपने संबोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल को देश का प्रथम प्रधानमंत्री बता दिया। जबकि इतिहास के अनुसार, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। बीजेपी नेता के इस बयान को लेकर कांग्रेस ने तंज कसते हुए पलटवार किया है।
दरअसल, इंदौर में मीडिया से चर्चा के दौरान बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा कांग्रेस पर निशाना साध रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने भाषण में सरदार वल्लभभाई पटेल को देश का प्रथम प्रधानमंत्री बता दिया। उनका यह बयान सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई।
बीजेपी शहर अध्यक्ष के बयान को लेकर कांग्रेस ने भी चुटकी ली है। कांग्रेस के एआईसीसी मीडिया कोऑर्डिनेटर नीलाभ शुक्ला ने कहा कि बीजेपी नेताओं को पहले देश का सही राजनीतिक इतिहास पढ़ने की जरूरत है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपने आगामी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं को राजनीतिक इतिहास का ज्ञान देने का काम करेगी। बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के इस बयान के बाद इंदौर की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी के नेता अब एक-दूसरे पर लगातार हमलावर नजर आ रहे हैं।