रनवे से लौटा विधायकों का विमान तो अपनी ही पार्टी पर भड़के कांग्रेस MLA, बोले- बड़े नेताओं ने हमारी बेइज्जती करवा दी

Edited By meena, Updated: 10 Jun, 2026 04:46 PM

congress mla lashes out at his own party after legislators  plane returns from t

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति उस समय उलझ गई जब बेंगलुरु रवाना होने के लिए तैयार विधायकों का चार्टर्ड विमान रनवे से ही वापस लौट आया। कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग की...

भोपाल: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति उस समय उलझ गई जब बेंगलुरु रवाना होने के लिए तैयार विधायकों का चार्टर्ड विमान रनवे से ही वापस लौट आया। कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग की आशंका को देखते हुए अपने विधायकों को कर्नाटक भेजने की तैयारी की थी, लेकिन अंतिम समय में मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने की खबर मिलने के बाद पूरा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर 75 सीटों वाला चार्टर्ड विमान खड़ा किया गया था। इस विमान से 40 से अधिक कांग्रेस विधायक और उनके परिजनों को बेंगलुरु भेजने की तैयारी थी। वहीं, दूसरी उड़ान से करीब 20 अन्य विधायकों को भी रवाना किया जाना था। हालांकि विमान को उड़ान की अनुमति मिलने में चार घंटे से अधिक की देरी हुई।

वहीं, पूरा कार्यक्रम रद्द होने के बाद कांग्रेस के भीतर नाराजगी भी खुलकर सामने आ गई। हरदा विधायक रामकिशोर दोगने ने मीडिया से बातचीत में अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओं पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में लिए गए फैसलों की वजह से विधायकों की बेइज्जती हुई है।

दोगने ने कहा कि पार्टी नेतृत्व को पहले पूरी स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार करना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन दिनों से जो घटनाक्रम चल रहा था, वह ठीक नहीं था और पूरे मामले ने कांग्रेस विधायकों को असहज स्थिति में डाल दिया।

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर बढ़ी यह नाराजगी अब पार्टी की रणनीति और नेतृत्व पर भी सवाल खड़े कर रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मामला प्रदेश की राजनीति में और अधिक चर्चा का विषय बन सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!