सागर में प्रदर्शन से पहले ही टूटा कांग्रेस का मनोबल, घेराव से पहले ही पुलिस ने नाकाम किया कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल

Edited By Devendra Singh, Updated: 12 Apr, 2022 05:05 PM

congress workers protest fail against bjp for many issue

सागर में पुलिस ने घेराव करने से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नगर निगम कार्यालय (nagar nigam office siege) के पास से गिरफ्तार कर लिया।

सागर (देवेंद्र कश्यप): सागर में एक बार फिर कांग्रेस (congress) ने कलेक्ट्रेट का घेराव करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं (congress worker) के अरमानों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने घेराव करने से पहले ही कांग्रेसियों को नगर निगम कार्यालय (nagar nigam office siege) के पास से गिरफ्तार कर लिया। युवक कांग्रेस के बैनर तले प्रदेशव्यापी आवाहन पर व्यापम धोटाला, बढ़ती बेरोजगारी और मंहगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस की अगुवाई में घेराव करके प्रर्दशन करना था।

PunjabKesari

प्रदर्शन से पहले ही टूटा कांग्रेस का मनोबल  

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए थे लेकिन जैसे जैसे काफिला आगे बढ़ा। प्रर्दशन में शामिल बहुत से लोग और कार्यकर्ता किनारा करते चले गए। जिसके बाद बहुत कम कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस की बैरीकेटिग तक पहुंचे। लेकिन उनका भी मनोबल पुलिस के सख्त पहरा देख ठंडा पड़ गया और रही सही कसी कसर पुलिस ने पानी की बौछार करके तोड़ दी। जिसके आगे कांग्रेस कार्यकर्ता टिक नहीं पाया। पुलिस ने झूमाझटकी के बाद कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!