MP में नगर परिषद की बैठक में हेलमेट पहनकर क्यों पहुंचे पार्षद? वजह सुनकर दंग रह जाएंगे

Edited By Himansh sharma, Updated: 26 Nov, 2025 06:33 PM

councillors arrived at the city council meeting wearing helmets

नगर पालिका परिषद सीधी न केवल अजब है बल्कि गजब भी है।

सीधी। (सूरज शुक्ला): नगर पालिका परिषद सीधी न केवल अजब है बल्कि गजब भी है। इसकी एक झलक बुधवार को हुई बैठक में देखने को मिली, जब भाजपा के पार्षद सुरक्षा के मद्देनज़र हेलमेट पहनकर बैठक में पहुंचे। उन्हें देखकर अन्य दलों के पार्षद, अधिकारी और कर्मचारी भी हैरान रह गए।

दरअसल कुछ दिन पहले नगर पालिका की बैठक के दौरान उपाध्यक्ष दानबहादुर सिंह पर उनकी ही पार्टी के कांग्रेसी पार्षद आनंद बहादुर सिंह ने बोतल से हमला कर दिया था। इस हमले में उनके चेहरे पर चोट आई थी, ऐसा आरोप उपाध्यक्ष ने लगाया था।

PunjabKesariपिछली घटना से डरे हुए भाजपा पार्षद सुरक्षा की दृष्टि से इस बार बैठक में हेलमेट लगाकर पहुँचे। भाजपा पार्षदों का कहना है कि पिछली कई बैठकों में मारपीट जैसी स्थितियां बन चुकी हैं, जिसके चलते उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता बनी रहती है।

इसी कारण विरोध स्वरूप सभी भाजपा पार्षद हेलमेट पहनकर बैठक में शामिल हुए। पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि परिषद की बैठकों में आए दिन तनाव और अव्यवस्था का माहौल बन जाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!