Edited By suman, Updated: 18 Aug, 2018 06:03 PM

मांगलिया क्षेत्र में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने गायों से भरा एक ट्रक पकड़ा। ट्रक में 70 गायें भरी हुई थी। जिनमें से 40 से ज्यादा की मौत हो गई है। मारने के लिए गायों को लेकर जा रहे ट्रक से बहुत बदबू आ रही थी। शंका होने पर टोलकर्मियों ने तुरंत...
इंदौर : मांगलिया क्षेत्र में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने गायों से भरा एक ट्रक पकड़ा। ट्रक में 70 गायें भरी हुई थी। जिनमें से 40 से ज्यादा की मौत हो गई है। मारने के लिए गायों को लेकर जा रहे ट्रक से बहुत बदबू आ रही थी। शंका होने पर टोलकर्मियों ने तुरंत पुलिस और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना दी। जीवित और मृत गायों को नगर निगम की जेसीबी की मदद से कार्यकर्ताओं ने ट्रक से निकाला।
पुलिस के अनुसार टोलकर्मियों ने सूचना दी थी कि राजस्थान पासिंग एक ट्रक जानवरों को भरकर ले जा रहा है, जिसे टोल पर रोक लिया है। मौके पर पहुंचकर देखा कि एक ट्रक खड़ा था, जिसमें से बहुत बदबू आ रही थी। खोलकर देखा तो ट्रक में गोवंश को एक के ऊपर एक लादा गया था। उनके पैर और मुंह बंधे हुए थे। नीचे पड़े ज्यादातर गोवंश की मौत हो चुकी थी पुलिस के अनुसार ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ट्रक नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। मप्र और राजस्थान से महाराष्ट्र और गोवा में पशुओं की तस्करी होती है। यह ट्रक इंदौर से देवास की ओर जा रहा था।