पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित ही भागा बदमाश, सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए

Edited By meena, Updated: 06 Aug, 2019 07:17 PM

crook ran away with handcuffs by dodging police 10 thousand rupees informer

थाना मेघनगर में आरोपी दीपा रतलाम पेशी से लौटने के दौरान हथकड़ी सहित ही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने पर तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

झाबुआ: थाना मेघनगर में आरोपी दीपा रतलाम पेशी से लौटने के दौरान हथकड़ी सहित ही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने पर तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

PunjabKesari

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 11 बजे ग्राम करड़ावद के हनुमान मंदिर के समीप दीपा पुलिस कर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी सहित ही फरार हो गया है। वहीं आरोपी दीपा उर्फ दिनेश पिता भूरजी उम्र 26 साल निवासी बेड़ावली का है। उस पर जिले भर में अरहरण, लूट, चोरी और डकैती के 13 मामले दर्ज हैं। वहीं, किसी मामले में आरोपित को पुलिस कर्मी पेशी के लिए रतलाम लेकर गए थे।

PunjabKesari

लापरवाही बरतने पर कांस्टेबल निलंबित 
पेशी से वापस लौटने के दौरान पुलिस कर्मियों को चकमा देकर बदमाश फरार हो गया। लापरवाही बरतने पर हेड कांस्टेबल इंद्रवीरसिंह, कांस्टेबल आकाश तथा कोशरसिंह को निलंबित कर दिया गया है। एसपी विनीत जैन ने फरार आरोपी पर सूचना देने वाले को 10 हजार रूपए इनाम की घोषणा की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!