मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर विशेष: मंत्री, कमिश्नर और कलेक्टर ने चलाई साइकिल

Edited By meena, Updated: 29 Aug, 2019 12:39 PM

cycle rally organized in indore

विश्व विख्यात हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म दिन गुरुवार को इंदौर में राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू...

इंदौर: विश्व विख्यात हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म दिन गुरुवार को इंदौर में राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने किया। इस मौके पर मंत्री पटवारी के साथ साइकिल रैली में संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी, कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव सहित अन्य खिलाड़ियों और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

PunjabKesari

साइकिल रैली का शुभारंभ जीतू पटवारी ने किया। कार्यक्रम के आरम्भ में सबसे पहले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि मेजर ध्यानचंद का जन्म इंदौर जिले में होना हम सब के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। खेल से हर परिवार जुड़े यही हमारा प्रयास है। प्रदेश के खिलाड़ी देश ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में भी मध्य प्रदेश का नाम रोशन करें।

PunjabKesari

इंदौर को स्वच्छता के साथ-साथ खेल में भी अव्वल बनाने के प्रयास किए जाएंगे। इसलिए इंदौर में साइकिलिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। इंदौर फिटनेस में भी नंबर वन बने यह हमारा प्रयास रहेगा। खेल के लिए बेहतर वातावरण बनाया जा रहा है। हर व्यक्ति को खेल को आत्मसात करना चाहिए। खेल से सकारात्मकता की भावना आती है।

PunjabKesari

साइकिल रैली रेसीडेंसी क्लब से शुरू हुई जो शिवाजी वाटिका, मधु मिलन चौराहा, रीगल चौराहा, किशनपुरा पुल, राजवाड़ा, किशनपुरा पुल, एमजी रोड, मधु मिलन चौराहा, शिवाजी वाटिका होते हुए वापस रेसीडेंसी क्लब पर समाप्त हुई। खास बात यह रही कि मंत्री पटवारी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपने गृह निवास स्थान से साइकिल चला कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!