मिट्टी में दबा मिला बसपा विधायक के रिश्तेदार का शव, लोगों ने किया चक्काजाम

Edited By Vikas kumar, Updated: 03 Sep, 2019 02:47 PM

dead body of bsp mla relative found buried in soil

भिंड के देहरा गांव में अधेड़ उर्म के व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना पर परिजन घटना स्थल पर पहुँचे ओर उन्होंने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए भिंड अटेर मार्ग पर चक्काजाम...

भिंड(योगेन्द्र सिंह): भिंड के देहरा गांव में अधेड़ उर्म के व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना पर परिजन घटना स्थल पर पहुँचे ओर उन्होंने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए भिंड अटेर मार्ग पर चक्काजाम कर लाठिया लेकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही मोके पर बीएसपी विधायक संजीव सिंह संजू व  रुडोल्फ अल्वारेस सहित भारी पुलिस बल मोके पर पहुँचा ओर आक्रोशित लोगों को समझाइश देने का प्रयास करते रहे।

PunjabKesari
दरअसल, भिंड अटेर रोड पर निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए महेश तोमर के खेत से मिट्टी खोदी जा रही थी। महेश की कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया। परिजनों ने जानकारी देते हुए कहा कुछ लोग रात 11.30 बजे महेश को बुलाकर ले गए थे। अगले दिन सुबह महेश का शव मिट्टी में दबा हुआ मिला। 

PunjabKesari
हत्या के बाद आरोपियों ने महेश के ही खेत में चल रही पोकलेन मशीन से उसका चेहरा व सिर कुचल दिया। इसके बाद, मिट्टी में शव को दबा दिया। बताया जा रहा है कि, महेश बसपा विधायक का रिश्तेदार है। महेश की हत्या की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने भिंड-अटेर रोड़ पर जाम लगा दिया। इस हंगामे के बाद पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस सहित वरिष्ठ पुलिसअधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी द्वारा कार्रवाई का आश्वसन दिए जाने के बाद परिजनों ने रास्ता खोला।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!