सोन नदी में पिकनिक बनी मौत का जाल! 4 युवक-युवतियां डूबे, एक का शव मिला, 3 की तलाश जारी

Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Jun, 2026 05:22 PM

picnic turns fatal in son river search on for 3 missing

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र स्थित सोन नदी के भंवरसेन घाट पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पिकनिक की खुशियों को मातम में बदल दिया।

सीधी (सूरज शुक्ला): मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र स्थित सोन नदी के भंवरसेन घाट पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पिकनिक की खुशियों को मातम में बदल दिया। मैहर जिले से परिवार और रिश्तेदारों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे चार युवक-युवतियां नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी की चपेट में आ गए। देखते ही देखते चारों नदी में डूब गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार शुरू हो गई।

घटना सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही तहसीलदार रामपुर नैकिन आशीष मिश्रा, रामपुर नैकिन थाना पुलिस और खड्डी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। तलाश के दौरान एक युवती का शव घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर नदी में तैरता हुआ मिला, जिसे बाहर निकाल लिया गया। मृतका की पहचान ज्योति सेन (24) निवासी बूढ़ा बाउर, थाना रामनगर, जिला मैहर के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

तहसीलदार आशीष मिश्रा ने बताया कि बचाव दल को तत्काल सूचना देकर मौके पर बुलाया गया है। पुलिस और रेस्क्यू टीम नदी में लापता अन्य तीन लोगों की लगातार तलाश कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि सभी गहरे भंवर में फंस गए थे, जिसके कारण वे बाहर नहीं निकल सके।

हादसे में लापता लोगों में सुभी सेन (15) पिता रामदयाल सेन, निवासी बूढ़ा बाउर, जिला मैहर; नीलू बैस (22) पिता लल्लू बैस, निवासी बूढ़ा बाउर, जिला मैहर; तथा लखन केवट (26) पिता मोहनलाल केवट, निवासी घोगटपुर, जिला राजगढ़ शामिल हैं।

भंवरसेन घाट पर हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग पिकनिक और स्नान के लिए पहुंचते हैं, लेकिन नदी के गहरे भंवर और तेज बहाव के कारण यह क्षेत्र बेहद खतरनाक माना जाता है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर नदी में बिना सुरक्षा इंतजाम के उतरने के खतरे को उजागर कर दिया है। फिलहाल प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू अभियान जारी है और लापता तीनों लोगों की तलाश लगातार की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!