3 दिसंबर को छुट्टी का एलान! स्कूल - कॉलेज, बैंक सब रहेंगे बंद

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Nov, 2025 06:35 PM

december 3rd declared a holiday schools colleges and banks will all remain cl

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 3 दिसंबर (बुधवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 3 दिसंबर (बुधवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह छुट्टी भोपाल गैस त्रासदी की बरसी के अवसर पर हर साल की तरह इस वर्ष भी दी जा रही है। आदेश के अनुसार ऑफिस, स्कूल–कॉलेज, बैंक और शहरी क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
हालांकि, यह अवकाश केवल भोपाल शहर तक सीमित है—जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सभी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।

दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक दुर्घटना की याद में अवकाश

2-3 दिसंबर 1984 की रात भोपाल ने दुनिया की सबसे भयावह औद्योगिक त्रासदी झेली थी। यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड (UCIL) के प्लांट से मिथाइल आइसोसाइनेट (MIC) गैस का रिसाव हुआ, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए

करीब 3,800 लोगों की तत्काल मौत

कई हजार लोग लंबे समय तक बीमारियों से पीड़ित रहे

इस दर्दनाक घटना की याद में हर वर्ष अवकाश घोषित किया जाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!