इस तारीख तक बढ़ सकती है गर्मियों की छुट्टियां, भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने उठाई मांग

Edited By meena, Updated: 11 Jun, 2026 08:34 PM

deepak baij demands extension of summer holidays in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने वाली है और 15 जून को स्कूल खुलेंगे। लेकिन अगर मौसम की बात करें तो प्रदेश भर में लू पड़ रही है और गर्मी अपने पूरे तेवर दिखा रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़...

रायपुर : छत्तीसगढ़ में गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने वाली है और 15 जून को स्कूल खुलेंगे। लेकिन अगर मौसम की बात करें तो प्रदेश भर में लू पड़ रही है और गर्मी अपने पूरे तेवर दिखा रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार से प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ाने की मांग की है और नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत एक जुलाई से शुरु करने की मांग की है।

बैज ने गुरुवार को कहा, 'वर्तमान में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। ऐसी स्थिति में 15 जून से स्कूल खोले जाने पर बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। मासूम बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार को तत्काल ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने की घोषणा करनी चाहिए।' उन्होंने कहा, 'गर्मी एवं लू के कारण लोग सुबह आठ बजे के बाद घर से निकलने में परहेज कर रहे। ऐसे में बच्चों को स्कूल बुलाना उचित नहीं होगा। सरकार को इस संबंध में तत्काल निर्णय लेना चाहिये।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!