इंदौर में पैर पसारता डेंगू बन सकता है खतरे की घंटी! अलर्ट जारी

Edited By meena, Updated: 15 Sep, 2021 06:24 PM

dengue spreading in indore can become alarm bell alert issued

कोरोना महामारी के बाद प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। इंदौर में भी डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। डेंगू को लेकर आज से प्रारंभ किए गए जन...

इंदौर(गौरव कंछल): कोरोना महामारी के बाद प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। इंदौर में भी डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। डेंगू को लेकर आज से प्रारंभ किए गए जन जागरूकता अभियान के तहत इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह निगम आयुक्त प्रतिभा पाल डीआईजी मनीष कपूरिया मालवा मिल क्षेत्र की पतरे वाली बस्ती में पहुंचे।

PunjabKesari

यहां इन अधिकारियों ने लोगों को समझाइश दी की अपने आसपास और घर में कहीं भी पानी एकत्रित नहीं होने दें क्योंकि डेंगू का लारवा कई दिनों तक इसी एकत्रित पानी में ही पनपता है। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि डेंगू को लेकर जागरूकता बहुत आवश्यक है। कई मामलों में तो डेंगू कोविड से भी ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने संभावना व्यक्त की कि डेंगू का प्रकोप अभी और आएगा।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!