ईद पर लगे कर्फ्यू पर भड़के दिग्विजय, बोले- यह प्रशासन की असफलता, 3 हफ्तों में भी माहौल नहीं सुधार पाए

Edited By meena, Updated: 03 May, 2022 01:24 PM

digvijay furious over the curfew imposed on eid

खरगोन में ईद के मौके लगे कर्फ्यू को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि रामनवमीं पर हुई हिंसा को दो हफ्ते हो गए हैं, लेकिन आज भी शहर में कर्फ्यू लगा हुआ है। यह प्रशासन और प्रशासन की असफलता है। लोगों...

इंदौर(सचिन बहरानी): खरगोन में ईद के मौके लगे कर्फ्यू को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि रामनवमीं पर हुई हिंसा को तीन हफ्ते हो गए हैं, लेकिन आज भी शहर में कर्फ्यू लगा हुआ है। यह प्रशासन और प्रशासन की असफलता है। लोगों के प्रेम और सद्भाव का जो माहौल खरगोन में रहा है, उसे नहीं सुधार पा रहे है।

दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि उस दिन राम नवमी पर एक तरफ सुबह जुलूस निकाला और मुस्लिम समाज शर्बत और पानी पिला रहा था और सब शांति पूर्व 12 से 1 बजे तक खत्म हो गया,फिर क्या कारण था कि हिंसा हुई? दूसरा जुलूस ढाई बजे निकालने की आवश्यकता क्या थी? क्या जरुरत थी कि सारे नियम तोड़ दिए और एडिशनल एसपी के रोकने के बावजूद भी वह बैरियर जबरदस्ती हटाकर मस्जिद के रास्ते पर गए यह सब बात की जांच होना चाहिए। न्यायिक जांच होना चाहिए और खुली जांच होना चाहिए कि कौन इसके लिए जवाबदार है। साथ ही कहा कि हिन्दू मुस्लिम कोई भी हो सख्ती से कार्यवाही होना चाहिए। मैंने तो हमेशा से जब मैं मुख्यमंत्री बना था तब बाबरी मस्जिद गिराने के बाद जो बिगड़ा हुआ माहौल था उसे सुधारना जरूरी था और 10 साल तक मेरे कार्यकाल में किसी भी प्रकार का दंगा नहीं हुआ घटनाएं हुई और हमने उसे कंट्रोल किया। हमने कर्फ्यू नहीं लगने दिया।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में लाउडस्पीकर को लेकर जो राजनीति हो रही है, यह सिर्फ ध्यान बांटा जा रहा है महंगाई और बेरोजगारी पर से बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और रोज भाव बढ़ते जा रहे हैं। बात यही है लोगों का ध्यान असफलताओं से भटकाने के लिए यह सब हो रहा है। प्रशांत किशोर द्वारा नई पार्टी बनाने को सवाल पर बोले उनका स्वागत है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!