MP News: जो मेरी नहीं वह किसी की नहीं हो सकती कहकर पति ने पत्नी की गला घोंटकर कर दी हत्या, जानिए पूरा मामला...

Edited By Himansh sharma, Updated: 08 May, 2024 07:53 PM

divorced woman murdered by her husband

खरगोन जिले में काजीपुरा क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई।

खरगोन। (अशोक गुप्ता ): मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में काजीपुरा क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई। जब एक तलाकशुदा महिला की उसके ही पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। महिला की हत्या करने के बाद युवक खुद थाने पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। बेटी की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंची मृतिका की मां अफसाना और पिता शकील ने बताया कि उनकी बेटी रोशनी की शादी सलीम खान निवासी मलकापुर से 5 साल पहले हुई थी। 


शादी के एक साल बाद उनकी बेटी पति की शराब पीने की आदत और रोज मारपीट से तंग आकर अलग रहने लगी थी। घरेलू एवं शादी ब्याह में काम कर गुजारा कर रही थी। 4 साल पहले उनका तलाक भी हो गया था। इसके पहले 26 जनवरी को भी वह रोशनी पर चाकू से जानलेवा हमला कर फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।  

PunjabKesari
महिला खरगोन में आकर रहने लगी थी। रोशनी अपने बेटे के साथ खरगोन में रहती थी और शादियों में कैटरिंग का काम करती थी। आरोपी ने रोशनी को अपने साथ रहने के लिए कई बार कहा लेकिन रोशनी ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी को इतना गुस्सा आया कि उसने तलाकशुदा महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और सीधे कोतवाली थाने पहुंच गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!