महिला का डीएसपी पर अनैतिक संबंध बनाने के लिए दबाव का आरोप

Edited By kamal, Updated: 28 Jun, 2018 01:22 PM

dsp accused of pressurizing women to commit unethical relations

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में छेड़छाड़ का शिकार बनी एक अनुसूचित जाति की महिला ने अनुसूचित जाति शाखा पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक (अजाक डीएसपी) पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में इस संबंध में शिकायत की है।

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में छेड़छाड़ का शिकार बनी एक अनुसूचित जाति की महिला ने अनुसूचित जाति शाखा पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक (अजाक डीएसपी) पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में इस संबंध में शिकायत की है।

महिला ने गत रात खरगोन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अजाक डीएसपी संतोष दमदोरिया से मोबाइल पर संवाद की सीडी के साथ लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। फरियादी महिला ने बताया कि उसने 16 जून 2018 को अपने पड़ोसी के विरुद्ध छेड़छाड़ का प्रकरण कायम करवाया था। आरोप है कि डीएसपी अजाक संतोष दमदोरिया ने 25 जून को बयान देने के दौरान महिला को अश्लील इशारे किए और बाद में मोबाइल पर बात की, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर महिला पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।

खरगोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश ने बताया कि मोबाइल संवाद की सीडी के साथ शिकायत प्राप्त हुई है और वह मामले की जांच करा रहे हैं। वहीं डीएसपी अजाक संतोष दमदोरिया ने कहा कि मामले की जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने इसे अपने विरुद्ध षड्यंत्र बताते हुए दावा किया कि उन्होंने महिला से शासन स्तर पर सहायता राशि के प्रकरण हेतु सरपंच से दस्तखत कराने को कहा था। उनका दावा है कि उन्होंने महिला की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!