इंदौर में EOW का छापा: 40 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए निगम अफसर

Edited By Himansh sharma, Updated: 03 Oct, 2025 04:17 PM

eow raids in indore corporation officials caught red handed taking bribe

नगर निगम जोन-19 में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अफसरों को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

इंदौर। (सचिन बहरानी): नगर निगम जोन-19 में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अफसरों को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। EOW की टीम ने सहायक राजस्व अधिकारी (ARO) पुनीत अग्रवाल और बिल कलेक्टर रोहित सावले को गिरफ्तार किया है। 

PunjabKesariदोनों ने स्क्रैप व्यापारी संतोष सिलावट से गोदाम सील न करने के बदले 50,000 रुपये रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद EOW ने जाल बिछाया और कार्रवाई के दौरान दोनों को 40,000 रुपये लेते समय रंगेहाथ धर दबोचा। 

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अधिकारियों ने व्यापारी को गोदाम सील करने की धमकी देकर रकम वसूलने की कोशिश की थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!