संकट में किसान: खेत में बहाया पसीना, दाम नहीं मिले तो फ्री में बांट दिया प्याज

Edited By suman, Updated: 08 Mar, 2019 05:59 PM

farmer in distress onion raised by sweating

मध्य प्रदेश में प्याज एक बार फिर किसानों की आंखों से आंसू निकाल रही है। साल 2016 में प्याज के गिरते दामों के चलते प्रदेश में बड़ा किसान आंदोलन हुआ था, जिसने मालवा में कोहराम मचा दिया था। अब एक बार फिर प्याज से दामों को लेकर किसान नाराज हैं।  किसानों...

भोपाल: मध्य प्रदेश में प्याज एक बार फिर किसानों की आंखों से आंसू निकाल रही है। साल 2016 में प्याज के गिरते दामों के चलते प्रदेश में बड़ा किसान आंदोलन हुआ था, जिसने मालवा में कोहराम मचा दिया था। अब एक बार फिर प्याज से दामों को लेकर किसान नाराज हैं। किसानों ने जिस प्याज को प्रति हेक्टेयर प्रति किलो 10 रुपए खर्च कर बुआई की, उसी प्याज के दाम उसे मंडी में 2 से 3 रुपए किलो मिल रहे हैं। प्रति किलो 7 रुपए तक का नुकसान होने से प्याज जानवरों को खिलाने, फेंकने व मुफ्त में बांटने की नौबत आ गई है। प्याज के सही दाम नहीं मिलने और सरकार द्वारा उनकी कोई सुध नहीं लेने पर शुक्रवार को खंडवा में किसानों ने राह चलते लोगों को मुफ्त में अपनी मेहनत की उपज को बाँट दिया।  नगर निगम के सामने किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पंधाना के विधायक राम डागोरे भी शामिल हुए।
 

PunjabKesari

लागत मुल्य न मिलने से किसान परेशान
किसानों का कहना है कि प्याज के दाम इतने कम दिए जा रहे हैं कि लागत मूल्य भी नहीं निकल रहा है। यह स्थिति सरकार के समर्थन, भावांतर मूल्य पर खरीदी नहीं करने व महाराष्ट्र का प्याज जिले में बुलवाने से बनी है। शुक्रवार को किसानों ने नगर निगम के बाहर प्याज के सही दाम नहीं मिलने से नाराज होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। धरने के दौरान कई किसान प्याज से बनी मालाएं पहन धरने पर बैठे। प्रदर्शन के बाद किसानों ने यहां से गुजर रहे राहगीरों को मुफ्त में प्याज बांटे। मुफ्त में प्याज मिलने की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोग प्याज लेने पहुंचे।
 

PunjabKesari
 

किसानों ने पशुओं को प्याज खिलाकर जताया था विरोध
कुछ दिनों पहले इन्हीं किसानों ने पशुओं को प्याज खिलाकर और सड़क पर प्याज डाल विरोध जताया था। किसानों का प्याज मंडी में व्यापारियों द्वारा 2 से 3 रु. प्रति किलो में खरीदा जा रहा है, जबकि वही प्याज बाजार में 10 से 15 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। ऐसे में किसान को प्रति हेक्टेयर 8 रुपए किलो का नुकसान हो रहा है। प्याज का लागत मूल्य नहीं मिलने से किसानों के सामने प्याज फेंकने व जानवरों को खिलाने की नौबत आ गई है।खन्डवा नगर निगम चौराहे पर किसानों द्वारा श्री श्री प्याज का आवाज लगाकर प्याज बांटी गई एवं इसके द्वारा एसडीएम को ज्ञापन देकर प्याज के भाव के लिए विरोध जताया

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!