शहडोल में करंट की चपेट में आने से पिता - पुत्र की दर्दनाक मौत,मोटर पंप रिपेयरिंग करने के दौरान हुआ हादसा

Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Oct, 2024 08:37 PM

father and son died due to electric shock in shahdol

मोटर पंप रिपेयरिंग कर रहे पिता - पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई।

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है, यहां पर नल - जल योजना के मोटर पंप रिपेयरिंग कर रहे पिता - पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी ,पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नौगई पंचायत के पास की  है।

 पिता - पुत्र और एक अन्य सहयोगी नल जल योजना की मोटर पंप रिपेयरिंग कर रहे थे। तभी अचानक पास में लगे ट्रांसफार्मर के तार की चपेट में पाइप आ गया करंट की चपेट में आने से 55 साल के पुरुषोत्तम कोरी और उनके पुत्र प्रशांत कोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!