Edited By Desh Raj, Updated: 26 Mar, 2026 12:17 AM

मध्य प्रदेश के रतलाम में करणी सेना परिवार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई हुई है। करणी सेना परिवार के लोगों को सड़क पर बैठकर चक्का जाम करने के मामले में बड़ी सजा मिली है।
(रतलाम): मध्य प्रदेश के रतलाम में करणी सेना परिवार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई हुई है। करणी सेना परिवार के लोगों को सड़क पर बैठकर चक्का जाम करने के मामले में बड़ी सजा मिली है। पुलिस ने करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के साथ ही 30 से 40 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। यह एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
पिपलौदा में सड़क पर बैठकर चक्काजाम करने की सजा
दरअल रतलाम जिले के पिपलौदा में मंगलवार को सड़क पर बैठकर करणी सेना परिवार ने चक्काजाम किया था। दरअसल पिपलौदा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर 19 मार्च को हुए हमले के विरोध में ये चक्का जाम किया था। करणी सेना परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया था। इसी मामले में पुलिस ने करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर के साथ ही 5 नामजद और 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चक्का जाम होने से राहगीरों को परेशानी हुई थी और व्यवस्था भी बिगड़ी थी
इस मामले में पुलिस ने अब एक्शन लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है, जो भी फैक्टस सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। लिहाजा कऱणी सेना परिवार प्रमुख पर FIR दर्ज हुई है।