महाकाल मंदिर में आग से मची अफरा-तफरी, इस वजह से लगी आग

Edited By Devendra Singh, Updated: 22 Jul, 2022 12:07 PM

fire in mahakal temple in ujjain

बाबा महाकाल मंदिर (mahakal temple) के परिसर में गुरुवार रात आग लग गई। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया।

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): बाबा महाकाल मंदिर (mahakal temple) के परिसर में गुरुवार रात आग लग गई। इससे श्रद्धालु (priest) दहशत में आ गए। देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई। आग नागचंदेश्वर मंदिर के नीचे लगी। यहां फोल्डिंग ब्रिज का काम चल रहा है। वेल्डिंग की चिंगारी भड़की और आग तेजी से फैल गई। इस समय मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट साल में एक बार सावन में नागपंचमी के दिन ही खुलते हैं। इस दिन यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

मंदिर तक पहुंचने के लिए बन रहा पुल

महाकाल मंदिर परिसर में आगामी 2 अगस्त को नागपंचमी पर्व को लेकर तैयारियां चल रही हैं। मंदिर में इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर के स्ट्रक्चर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फोल्डिंग ब्रिज तैयार किया जा रहा है। इसके माध्यम से श्रद्धालु नागचंद्रेश्वर मंदिर तक दर्शन को पहुंचेंगे। निर्माण कार्य के दौरान ब्रिज के नीचे प्लास्टिक, कागज और अन्य सामान रखा था। गुरुवार रात शयन आरती से पहले करीब 10 बजे चिंगारी से आग लग गई। इस दौरान वहां काम कर रहे लोग और कुछ कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए आग पर काबू पाया।

आग बुझाने के यंत्र उपलब्ध नहीं

महाकाल मंदिर में आग बुझाने के लिए फायर स्टिकर कितने हैं, कहां लगे हैं, ये कर्मचारियों को भी पता नहीं है। शुक्रवार को लगी आग अगर विकराल रूप ले लेती तो मुश्किल खड़ी हो सकती थी। गनीमत रही समय पर आग पर काबू पा लिया गया।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!