रिटायर्ड फौजी के घर पर फायरिंग कर फरार हुए बदमाश, लोगों में दहशत

Edited By Devendra Singh, Updated: 21 Jan, 2022 09:43 PM

firing at retired soldier house in satna

सतना में एक रिटायर्ड फौजी पुष्पराज कचेर के घर पर बदमाशों ने फायरिंग कर दा और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सतना (रविशंकर पाठक): चित्रकूट के गुप्त गोदावरी में एक रिटायर्ड फौजी पुष्पराज कचेर के घर पर बदमाशों ने फायरिंग कर फरार हो गए। इसके साथ ही कार के कांच तोड़ दिए। जिसके चलते फौजी और उनकी पत्नी सहित गुप्त गोदावरी के स्थानीय लोग दहशत में हैं। सुबह होने के बाद फौजी की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

फायरिंग में टूटे गाड़ी के कांच 

पुलिस द्वारा मौके से एक 315 बोर का खाली खोखा बरामद किया गया है। घटित घटनाक्रम की जानकारी देते हुए रिटायर्ड फौजी की ओर से बताया गया कि रात में खटपट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई थी। जिसके बाद चार से पांच राउंड फायरिंग करते हुए उनकी गाड़ी के कांच तोड़ दिए और इसके बाद बाइक पर बैठकर जाने की बदमाशों की आवाज सुनी थी। 

पुलिस को सुबह मिली घटना की सूचना 

रात के समय मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करने पर सुबह पुलिस को जानकारी दी। रिटायर्ड फौजी पुष्पराज कचेर 28 जून 2021 को सेना से रिटायर्ड हुए थे। वह मूल रूप से रीवा के ग्राम लखवार के निवासी है। रिटायर्ड फैजी, गुप्त गोदावरी में अपनी ससुराल में घर बनाकर रह रहे थे। यहां वो पत्नी के साथ लगभग 13 सालों से रह रहे थे।

असमाजिक तत्वों का जमावड़ा

इस घटना के पूर्व पिछले साल भी गुप्त गोदावरी में रात 11 बजे कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा गोली चलाई थी। साथ ही विगत कई माह से असमाजिक तत्वों का जमावड़ा गुप्त गोदावरी में लगा रहता है। वहीं गत दिवस टेढ़ी गांव के ग्रमीणों की ओर से भी कई लोगों को हथियार के साथ भी घूमते हुए देखा गया था। जिसके बाद पुलिस की ओर से गस्ती अभियान भी चलाया गया था। बावजूद इसके रात के समय रिटायर्ड फौजी के घर पर गोलियों की बौछार करने और गाड़ी के कांच तोड़कर अपराधियों ने आसपास दहशत फैला दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!