भाजपा नेता बलवीर सिंह तोमर के बेटे योगेश तोमर की हत्या करने के इरादे से फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ये है पूरा मामला

Edited By Devendra Singh, Updated: 21 Feb, 2022 04:00 PM

firing with intention of killing yogesh tomar son of bjp leader in gwalior

ग्वालियर में भाजपा नेता बलवीर सिंह तोमर के बेटे पर दो बदमाश संजू जादौन और हरवीर सिंह भदौरिया ने पहले जमकर भद्दी भद्दी गालियां दी और उसके बाद योगेश तोमर की हत्या के इरादे से चार राउड फायर किए। लेकिन इस हमले में योगेश तोमर बाल बाल बच गया। पुलिस ने...

ग्वालियर (अंकुर जैन): केन्द्रीय मंत्री के करीबी और भाजपा नेता बलवीर सिंह तोमर के बेटे पर दो बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है। भतीजे का बर्थ डे मनाकर लौटे भाजपा नेता के बेटे पर कार में सवार होकर आए हमलावरों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ 4 गोलियां चला दी। किस्मत से गोली भाजपा नेता के बेटे को ना लगते हुए गोली दीवार में लगते ही वह अलर्ट हो गए।

संजू जादौन ने योगेश तोमर की हत्या करने के लिए चलाई गोली 

दरअसल पूर्व पार्षद और भाजपा नेता बलवीर सिंह तोमर का बेटा योगेश तोमर, अपने भाई निखलेश सिंह तोमर के साथ भतीजे अंकुर उर्फ रोहित राजावत का बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे थे। रात करीब 1 बजे जब बर्थ डे मनाने के बाद वह घर के दरवाजे पर थे। तभी कार में सवार होकर पहुंचे संजू जादौन और हरवीर सिंह भदौरिया भद्दी भद्दी गालियां देते हुए उनके दरवाजे पर जा पहुंचे। दोनों नशे में धुत थे और मोनू भदौरिया अपने दोस्त संजू से कह रहा था कि आज योगेश और इसके नेता बाप को निपटना हैं। इसके बाद संजू ने कमर से पिस्टल निकाली और भाजपा नेता के घर को टारगेट कर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। एक गोली योगेश तोमर के सिर के ऊपर से होते हुए घर की दीवार में जा धंसी। इसके बाद तीन से चार गोलियां उन्होंने चलाईं। लेकिन बदमाशों का राउड पिस्टल में ही जाकर फंस गया और बाद में दोनों बदमाशों को पकड़ लिया गया।   

मौके पर दोनों बदमाशों की धुनाई 

भाजपा नेता के परिजन एकत्रित हुए और हमलावरों को मौके पर ही पकड़ लिया है। इसके साथ ही उनकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। घटना रविवार-सोमवार दरमियानी रात 1 बजे, सूर्य विहार कॉलोनी गोला का मंदिर की है। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों बदमाशों का पहले का आपराधिक रिकार्ड है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रंजिश का वास्तविक कारण उगलवाने का प्रयास कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!