सुरक्षा के लिए अगर जरुरी, तो लगना चाहिए बुर्के पर प्रतिबंध -साध्वी प्रज्ञा

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 01 May, 2019 03:10 PM

for safety if necessary it should be banned on the burqa sadhvi pragya

आज बुधवार को श्रीलंका की तर्ज पर शिवसेना द्वारा बुर्का और नकाब पर बैन लगाने की मांग के साथ ही बुर्के बैन पर राजनीति तेज हो गई है। मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि अगर देश की सुरक्षा के लिए बुर्के पर...

भोपाल: आज बुधवार को श्रीलंका की तर्ज पर शिवसेना द्वारा बुर्का और नकाब पर बैन लगाने की मांग के साथ ही बुर्के बैन पर राजनीति तेज हो गई है। मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि अगर देश की सुरक्षा के लिए बुर्के पर प्रतिबंध जरुरी है तो इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर बुर्का पहनने वाली औरतों को सुरक्षा कारणों से अपना बुर्का हटाना ही पड़ता है, क्योंकि यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।


PunjabKesari

साध्वी प्रज्ञा ने आगे कहा कि लोकतंत्र में निर्णय देश के हित में लेना चाहिए। सरकार के बजाय खुद मुस्लिम समुदाय को बुर्के पर प्रतिबंध का निर्णय लेना चाहिए। श्रीलंका में पिछले दिनों हुए हमले में सैकड़ों लोगों के मारे जाने के बाद वहां की सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर बुर्के पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखे संपादकीय में भारत में भी बुर्के पर प्रतिबंध की वकालत की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!