महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान मुस्लिम युवक पकड़ाया, मंदिर की सुरक्षा पर उठे सवाल; बजरंग दल ने किया जमकर हंगामा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Jun, 2026 11:21 AM

muslim youth caught during bhasma aarti at mahakal temple questions raised

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती दर्शन के दौरान एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़े जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान सरफराज शेख के रूप में बताई जा रही है। आरोप है...

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती दर्शन के दौरान एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़े जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान सरफराज शेख के रूप में बताई जा रही है। आरोप है कि वह माथे पर तिलक लगाकर और गले में रुद्राक्ष की माला पहनकर पंडित जैसा वेश धारण किए हुए था तथा अपनी पहचान छिपाकर चलित भस्म आरती में शामिल होने का प्रयास कर रहा था।

बताया जा रहा है कि भस्म आरती की कतार में मौजूद लोगों को उसके व्यवहार पर संदेह हुआ, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान सामने आई। स्थानीय लोगों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर महाकाल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, सरफराज शेख पुणे से एक युवती को अपने साथ उज्जैन लेकर आया था। हालांकि, युवती के साथ उसके संबंध और यात्रा के उद्देश्य को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम और आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा तेज कर दी है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!