छतरपुर के पूर्व जिला जज भारत भूषण का निधन, वर्तमान जिला जज की पत्नी के संस्कार में शामिल होने आते वक्त हुआ हादसा

Edited By meena, Updated: 28 Sep, 2022 07:11 PM

former chhatarpur district judge bharat bhushan passed away

पूर्व जिला जज भारत भूषण श्रीवास्तव का रोड दुर्घटना में घायल होने से भोपाल के निजी अस्पताल में लगभग 2 बजे दुखद निधन हो गया। दिवंगत श्रीवास्तव छतरपुर में विशेष न्यायाधीश रहे और छतरपुर में ही जिला जज के रूप में सेवाएं दी। वे कुछ समय के लिए उच्च...

छतरपुर(राजेश चौरसिया): पूर्व जिला जज भारत भूषण श्रीवास्तव का रोड दुर्घटना में घायल होने से भोपाल के निजी अस्पताल में लगभग 2 बजे दुखद निधन हो गया। दिवंगत श्रीवास्तव छतरपुर में विशेष न्यायाधीश रहे और छतरपुर में ही जिला जज के रूप में सेवाएं दी। वे कुछ समय के लिए उच्च न्यायालय जबलपुर में रजिस्ट्रार के पद में पदस्थ रहे। सेवानिवृत्त होने के पश्चात वे भोपाल में उपभोक्ता आयोग खड़ंपीठ 2 में अध्यक्ष के रूप में पदस्थ थे। उनके 4 भाई और 3 बहनें हैं। वे मूलतः शिवपुरी के रहने वाले रहे हैं। इनके 2 पुत्र हैं। उनकी पत्नी आभा श्रीवास्तव लगभग 58 वर्ष की हैं जो इस हादसे में गंभीर घायल हुई हैं जिनकी हालात अभी भी गंभीर है जो अभी भोपाल बंसल हॉस्पिटल में वेंटीलेटर में हैं।

PunjabKesari

मंगलवार को वे वर्तमान छतरपुर जिला जज ह्रदेश श्रीवास्तव की पत्नी के दाह संस्कार में शामिल होने पत्नी सहित आ रहे थे,कि लगभग 1 बजे दोपहर को राहतगढ़ के पास एक पुलिया से उनका वाहन में टक्कर होने पर दुर्घटना हो गई। हालांकि उनके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी और उनकी पत्नी की हालत अधिक गंभीर होने से उन्हें सागर अस्पताल से भोपाल रैफर कर दिया गया था तो वहीं दोपहर को बी बी श्रीवास्तव का निधन हो गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!