मुहर्रम पर ट्वीट कर बुरे फंसे पूर्व सीएम दिग्विजय, यूजर्स में यूं हुए ट्रोल

Edited By meena, Updated: 11 Sep, 2019 10:34 AM

former cm digvijay tweeting on muharram

कांग्रेस को वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक ट्वीट से यूजर्स में काफी ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने मुहर्रम को लेकर एक ट्वीट किया था, सभी मुस्लिम भाईयों और बहनों को मुहर्रम के पावन अवसर पर हमारी सलाम। सोशल मीडिया पर उनके...

भोपाल: कांग्रेस को वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक ट्वीट से यूजर्स में काफी ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने मुहर्रम को लेकर एक ट्वीट किया था, सभी मुस्लिम भाईयों और बहनों को मुहर्रम के पावन अवसर पर हमारी सलाम। सोशल मीडिया पर उनके इस मैसेज का लोग विरोध जताने लगे। कुछ लोगों ने उन्हें खुद को कोड़े लगाने और वीडियो अपलोड करने की सलाह दी है तो कई लोग उनके ट्वीट पर अपना विरोध जाता रहे हैं।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, मुहर्रम को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा- सभी मुस्लिम भाईयों और बहनों को मुहर्रम के पावन अवसर पर हमारी सलाम। दिग्विजय सिंह का ये ट्वीट देखते ही लोग अपना विरोध जताने लगे। बताया जा रहा है कि इस्लाम के चार पवित्र महीनों में मुहर्रम को मातम का महीना कहा जाता है। लेकिन कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इसे ‘पावन’ बता दिया। मुस्लिम इस महीने में खुशियां नहीं बल्कि मातम मनाते है।

PunjabKesari

10वां मुहर्रम पूरे महीने का सबसे अहम दिन होता है, जो 10 सितंबर को माना जाता है। इसी दिन पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद के नाती हजरत इमाम हुसैन की कर्बला की जंग में परिवार और दोस्तों के साथ हत्या कर दी गई थी। माना जाता है कि उन्होंने इस्लाम की रक्षा के लिए अपनी जान दी थी। इसीलिए शिया मुस्लिम इस दिन को हुसैन की शहादत को याद करते हुए काले कपड़े पहनकर मातम करते हैं। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!