RSS का रजिस्ट्रेशन नहीं, करोड़ों का पैसा कहां जाता है? दिग्विजय सिंह ने उठाए बड़े सवाल

Edited By Himansh sharma, Updated: 18 Jun, 2026 01:18 PM

former mp cm targets rss seeks financial probe

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Digvijaya Singh ने सीहोर दौरे के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव Champat Rai पर तीखा हमला बोला।

सीहोर। (धर्मेंद्र राय): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Digvijaya Singh ने सीहोर दौरे के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव Champat Rai पर तीखा हमला बोला। उन्होंने RSS के पंजीकरण, वित्तीय पारदर्शिता और ट्रस्ट के कामकाज को लेकर कई सवाल खड़े किए।

मीडिया से चर्चा करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में किसी भी संस्था, समिति या संगठन के संचालन के लिए पंजीयन, सदस्यता और बैंक खाते जैसी व्यवस्थाएं अनिवार्य होती हैं। उन्होंने दावा किया कि RSS का कोई आधिकारिक रजिस्ट्रेशन नहीं है। ऐसे में संगठन के पास आने वाला धन कहां जाता है और उसका उपयोग किस प्रकार किया जाता है, इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

PunjabKesariRSS प्रमुख Mohan Bhagwat के उस तर्क पर भी उन्होंने कटाक्ष किया, जिसमें कहा गया था कि हिंदू धर्म का कोई पंजीयन नहीं होता, इसलिए RSS का भी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया जाता। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिंदू धर्म हजारों वर्षों पुराना है, लेकिन आज के समय में किसी भी संगठन के संचालन के लिए कानूनी प्रक्रियाओं का पालन आवश्यक है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को निशाने पर लेते हुए कहा कि अयोध्या में भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है और वहां के कामकाज में पारदर्शिता को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने देश और प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक एवं प्रशासनिक स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी ऐसी परिस्थितियां नहीं देखीं जैसी आज देखने को मिल रही हैं। हालांकि, RSS और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दिग्विजय सिंह के आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!