Edited By meena, Updated: 23 Apr, 2026 05:52 PM

IPS अधिकारी को औकात दिखाने और धमकी देने मामले में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। एक तरफ आईपीएस एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया...
भोपाल : IPS अधिकारी को औकात दिखाने और धमकी देने मामले में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। एक तरफ आईपीएस एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है, वही दूसरी ओर हाईकमान ने नाराजगी जताई है। इस मामले में अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा नेता को नोटिस जारी किया है। इसी कड़ी में उनकी पार्टी के अपने ही नेता ही उनके विरोध में उतर पड़े हैं। पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर के बाद अब पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने उनके बयान की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा- प्रीतम लोधी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होना चाहिए। अपराध किसी ने भी किया हो, संविधान की व्यवस्था सभी के लिए एक समान है। शो कॉज नोटिस को लेकर उषा ठाकुर ने कहा कि भाजपा अपनी पंचनिष्ठाओं के प्रति संकल्पित है, वह समाज का अपराधीकरण नहीं होने दे सकती। ठाकुर ने कहा कि पार्टी किसी को भी इस प्रकार की अनुमति नहीं दे सकती। अपराध जिसने भी किया हो, चाहे वह कितना ही खास क्यों न हो, उस पर कार्रवाई होना चाहिए।
ये है पूरा मामला
शिवपुरी के करैरा में थार हादसे से बढ़ा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा बेटे के लिए मैदान में उतरे प्रीतम लोधी के लगातार आ रहे विवादित बयानों के बाद पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश संगठन से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी है। पार्टी हाईकमान ने माना है कि प्रीतम लोधी की लगातार सामने आ रही बयानबाजी से मामले ने तूल पकड़ा है। इससे सरकार व संगठन दोनों की छवि धूमिल हो रही है। इसी के चलते प्रीतम लोधी को नोटिस जारी किया गया है, और तीन दिन में स्पष्टिकरण मांगा है।