प्रीतम को मिला दामोदर का साथ,कहा- SDOP को औकात में रहना चाहिए, किसके दम पर वो लोधी के बेटे को धमकी दे रहा, प्रीतम मेरा भाई

Edited By Desh Raj, Updated: 22 Apr, 2026 09:15 PM

pritam lodhi receives support from damodar yadav

पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बयान पर पूरे प्रदेश में बवाल मचा है। आए दिन कोई न कोई नया बखेड़ा उनके बयान को लेकर सामने आ ही रहा है। IPS एसोसिशसन के मोर्चे खोलने के बाद बीजेपी नेतृत्व भी उनसे करेरा SDOP पर दिए बयान को लेकर प्रीतम लोधी से जवाब मांगा है।

(दतिया): पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बयान पर पूरे प्रदेश में बवाल मचा है। आए दिन कोई न कोई नया बखेड़ा उनके बयान को लेकर सामने आ ही रहा है। IPS एसोसिशसन के मोर्चे खोलने के बाद बीजेपी नेतृत्व भी उनसे करेरा SDOP पर दिए बयान को लेकर प्रीतम लोधी से जवाब मांगा है।

इसी बीच प्रीतम लोधी को आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव का साथ मिल गया है। दामोदर ने प्रीतम लोधी के साथ चलने का ऐलान कर दिया है। लोधी समाज बैठक में दामोदर यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि  विधायक प्रीतम लोधी के ख़िलाफ़ उनकी ही पार्टी में षड्यंत्र रचा जा रहा है।  दामोदर यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के इशारे पर ही प्रीतम लोधी का अपमान किया जा रहा है।

एक्सीडेंट किसी से भी हो सकता है, कोई भी जान बुझकर हादसा नहीं करता है लेकिन SDOP करैरा किसके दम पर प्रीतम के बेटे दिनेश को धमकी दे रहा है। दामोदर ने कहा कि  विधायक के बेटे से हुए एक्सीडेंट को उनकी ही पार्टी मुद्दा बना रही है। सोचने वाली बात है कि सत्ता धारी विधायक को धमकाने की हिम्मत किसी अधिकारी में नहीं होती है लेकिन ये सारा काम भाजपा नेताओं के इशारे पर ही हो रहा है।

इसके साथ ही दामोदर ने कहा कि  मैंने प्रीतम लोधी को विधायक बनाने में अहम भूमिका निभाई थी और  अभी भी उन पर संकट आया तो वो प्रीतम लोधी का साथ देगे। कोई आंदोलन होता है तो प्रीतम लोधी का दामोदर यादव साथ देगा। इस पार्टी में हमारे नेताओं के साथ ऐसा ही सलूक होता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!