पूर्व MLA के बेटे ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव

Edited By meena, Updated: 27 Apr, 2026 01:32 PM

former mla dhaniram sahu s son commits suicide body found hanging at home

घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जय पारिवारिक कारणों से परेशान थे। फिलहाल पंडरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है...

रायपुर: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे ने जय साहू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 45 वर्षीय जय साहू का शव देर रात उसके कमरे में लटका पड़ा मिला। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जय पारिवारिक कारणों से परेशान थे। फिलहाल पंडरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जय साहू ने मोवा स्थित आदर्श नगर इलाके में अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक, बीते दिनों उनकी पत्नी किरण से भी विवाद हुआ था। आशंका है कि इसी तनाव के चलते उसने ये खौफनाक कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी।

जानकारी के अनुसार, धनीराम साहू वर्ष 1977 में कसडोल विधानसभा से विधायक चुने गए थे। वे अविभाजित मध्य प्रदेश में मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। क्षेत्र में उनका खासा राजनीतिक प्रभाव रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!