Edited By meena, Updated: 10 Aug, 2019 03:37 PM
ग्वालियर जिले के इंद्रा नगर अवाड़पुरा में एक युवती फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतका की मां ने इसे हत्या बताते हुए पड़ोस में रहने बेटी की सहेली पर आरोप लगाए हैं। महिला ने कुछ तस्वीरों व रिकॉडिंग का जिक्र करते हुए पुलिस को इस घटना की जानकारी...
ग्वालियर: ग्वालियर जिले के इंद्रा नगर अवाड़पुरा में एक युवती फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतका की मां ने इसे हत्या बताते हुए पड़ोस में रहने बेटी की सहेली पर आरोप लगाए हैं। महिला ने कुछ तस्वीरों व रिकॉडिंग का जिक्र करते हुए पुलिस को इस घटना की जानकारी दी और कहा कि, 'पड़ोस में रहने वाली उसकी सहेली ने मेरी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया है।' कंपू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, अवाड़पुरा की रहने वाली 22 वर्षीय अनम खान ने बीते 3 अगस्त यानी शनिवार को फांसी लगा ली थी। घरवाले उसे आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे। इस दौरान अस्पताल में इलाज चलने के बाद गुरुवार रात को अनम खान की मौत हो गई।
मां ने लगाए सहेली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतका की मां निलोफर ने बेटी की सहेली पर आत्महत्या के आरोप लगाए। उसने बताया कि शनिवार को अनम अपनी सहेली की दुकान पर गई थी। वहां से रोते हुए घर लौटी थी। इसके बाद फोन पर सहेली से बात हुई। सहेली का कहना था उसके पास उसकी कुछ फोटो और रिकॉर्डिंग है। इससे वह परेशान थी। फिलहाल पुलिस ने मृतिका की मां के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है।