खुशखबरी: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

Edited By suman, Updated: 02 Nov, 2018 11:46 AM

good news anganwadi workers will get enhanced honorarium before diwali

चुनाव से पहले प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी है।प्रदेश सरकार द्वारा उनको बढ़ा हुआ मानदेय दिवाली से पहले ही दे दिया जाएगा। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिला कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।...

भोपाल: चुनाव से पहले प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार द्वारा उनको बढ़ा हुआ मानदेय दिवाली से पहले ही दे दिया जाएगा। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिला कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। वर्तमान में प्रदेश में  एक लाख 80 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं है।

PunjabKesari

दरअसल, अप्रैल में मुख्यमंत्री शिवराज  ने सीएम हाउस में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ता, सहायिका और उप आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। घोषणा के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 10 हजार और सहायिका को पांच हजार रुपए महीना मानदेय दिया जाना है। इसकी 60 फीसदी राशि केंद्र सरकार देती है। केंद्र सरकार ने 11 सितंबर 2018 को अपने हिस्से की राशि में बढ़ोतरी की है। राज्य शासन ने प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने से पहले इसके निर्देश जारी कर दिए थे। अब इस हिसाब से मानदेय का भुगतान किया जाना है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिला कार्यक्रम अधिकारियों को हर हाल में दिवाली से पहले मानदेय या वेतन का भुगतान करने को कहा है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!