रौंगटे खड़े करने वाला कांड,शादी के 18 साल बाद भी पत्नी के बच्चा नहीं हुआ तो पति ने फावड़े से की पत्नी की हत्या

Edited By Desh Raj, Updated: 09 Feb, 2026 07:01 PM

heart wrenching incident wife murdered after 18 years of childlessness

छतीसगढ़ के कोरबा से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को संतान न होने और चरित्र पर संदेह के चलते मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से सनसनी मच गई और इलाके में हड़कंप मच गया।

(कोरबा):छतीसगढ़ के कोरबा से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को संतान न होने और चरित्र पर संदेह के चलते मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से सनसनी मच गई और इलाके में हड़कंप मच गया।

कोरबा जिले में हुई इस डरावनी घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। बच्चे न होने और पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने फावड़े से पत्नी पर हमला करके उसे मार डाला। हालांकि वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक गायत्री बस्ती के  ढेलवाडीह में रहने वाले तुलसी यादव  की शादी 18 साल पहले रंजना यादव  से हुई थी। शादी के इतने लंबे अंतराल के बाद भी दोनों में कोई बच्चा नहीं हुआ था। इसके चलते दोनों में विवाद होता रहता था। बच्चे को लेकर दोनों अक्सर झगड़ते थे। यही  वजह से पत्नी के लिए काल बन गई। पति ने पत्नी को फावड़े से मार डाला।

वहीं जानकारी ये भी सामने आ रही है कि आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था, जिससे मामला और ज्यादा बढ़ गया और बात जिंदगी खत्म करने तक पहुंच गई। वारदात  वाले दिन भी दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर जोरदार बहस हुई थी। पत्नी रंजना ढेलवाडीह मेला देखने अपने मायके गई थी, उसके पीछे उसका पति भी वहां पहुंच गया था।

लेकिन  वहां से लौटने के बाद शाम को फिर झगड़ा बढ़ गया। गुस्से में पति इतना अंधा हो गया कि  घर में रखे फावड़े से अपनी पत्नी के सिर पर वार कर डाला। रंजना मौके पर ही गिर पड़ी और अंजाम देने के बाद आरोपी पति भाग गया। लिहाजा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!