MP में आने वाले 24 घंटों में हो सकती है भारी बारिश, कई जिलों में अलर्ट

Edited By meena, Updated: 22 Aug, 2019 10:57 AM

heavy rain may occur in the coming 24 hours in mp

मध्य प्रदेश एक बार फिर से भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम सक्रिय हुआ है। जिसके चलते अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। 24 घंटों के दौरान मानसून राज्य के पूर्वी हिस्से के रीवा...

भोपाल: मध्य प्रदेश एक बार फिर से भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम सक्रिय हुआ है। जिसके चलते अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। 24 घंटों के दौरान मानसून राज्य के पूर्वी हिस्से के रीवा ,सागर, शहडोल, जबलपुर और होशंगाबाद संभागों के अधिकतर जिलों में सक्रिय रहा। इसके चलते यहां के अधिकतर जिलों में वर्षा हुई।

PunjabKesari

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 48 घंटों के दौरान रीवा, सतना, सीधी, पन्ना, कटनी, सागर, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर और बालाघाट में अतिवृष्टि होने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, अनूपपुर, डिंडोरी, उमरिया, शहडोल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा और सीहोर में भी कहीं कहीं भारी वर्षा की संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि प्रदेश में पहले से ही नदी और नाले उफान पर हैं। जबलपुर के बरगी, खंडवा के इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर, मंदसौर के रेतम बेराज, होशंगाबाद के तवा बांध सहित कई अन्य बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!