पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानिये क्या है पूरा मामला
Edited By Devendra Singh, Updated: 16 May, 2022 03:39 PM

उमरिया में पत्नी के चरित्र पर संदेह का कारण पति ने पहले पत्नि को मौत के घाट उतार दिया और कुछ ही घंटे बाद खुद भी फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू...
उमरिया (कामेश खट्टर): उमरिया के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोयलारी में पति पत्नी की एक साथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कमरे में जहां मृत अवस्था में पत्नी मिली वही घर के बाहर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पति का शव लटका हुआ मिला। कोइलारी ग्राम में 34 वर्षीय रूपलाल बैगा ने आत्मघाती कदम उठाते हुए पहले पत्नि और फिर उसके बाद खुद की जीवनलीला समाप्त कर ली।
दोनों में होता था आपसी विवाद
भरौली चौकी प्रभारी सरिता ठाकुर ने बताया कि कुछ ही दिनों पहले 13 मई को कोतवाली पुलिस ने गुम पत्नी कौशल्या बैगा को दस्तयाब कर किया था। पति के हवाले और कुछ ही दिन बाद घरेलू विवाद के चलते यह घटना घटित हो गई। ग्रामीणों की मानें तो पति रूपलाल सिंह को पत्नी कैशल्या के चरित्र पर संदेह था। जिसके कारण आये दिन दोनों के बीच घरेलू विवाद होता रहता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Story

पत्नी और मकान मालिक के बीच अवैध संबंध का शक! हैवान बने पति ने किया बड़ा कांड, पूरा मामला जान उड़े...

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस! घर से फरार हुए भाजपा नेता, जानें क्या है पूरा...

कांग्रेस नेता को बड़ा झटका! Court ने की जमानत याचिका खारिज, जानिए क्या है पूरा मामला

दतिया में क्या नरोत्तम मिश्रा को लगाया जा रहा किनारे? नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी को BJP ने सौंपी...

राहुल गांधी का बालाघाट दौरा: बैगा बच्चों की मौत के मामले में परिजनों से मिलेंगे, जानेंगे पूरा हाल

MP के बालाघाट में बच्चों की मौत का मामला गरमाया, राहुल गांधी पहुंचे जगला, मृत बैगा बच्चों के...

रिटायर्ड IAS अधिकारी हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा, भागने से पहले नौकर ने घर में आग लगाने की...

उज्जैन में नितिन नवीन के रोड शो के दौरान महापौर को वाहन से उतारा, आहत मुकेश टटवाल ने धरने का किया...

महादेव घाट मार्ग पर बढ़ा जलस्तर, आवागमन बाधित; पुलगांव में गणेश विसर्जन पर रोक

श्मशान घाट तक रास्ता नहीं होने पर लोगों ने सड़क पर बनाई चिता, शर्मसार कर देने वाली तस्वीरें वायरल