Edited By meena, Updated: 09 Nov, 2022 06:21 PM

इंदौर में नए नवागत कलेक्टर इलैया राजा टी ने खजराना मंदिर पहुंचे। पदभार ग्रहण के पहले उन्होंने भगवान गणेश से आशीर्वाद लिया। मंदिर में दर्शन करने के बाद वे सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और पदभार ग्रहण किया।
इंदौर(गौरव कंछल): इंदौर में नए नवागत कलेक्टर इलैया राजा टी ने खजराना मंदिर पहुंचे। पदभार ग्रहण के पहले उन्होंने भगवान गणेश से आशीर्वाद लिया। मंदिर में दर्शन करने के बाद वे सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के तत्काल बाद मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत स्टैंडिंग कमेटी की बैठक ली।

बता दें कि इंदौर के पूर्व कलेक्टर मनीष सिंह तबादले के बाद जबलपुर में सेवाएं देने वाले कलेक्टर इलैया राजा टी को इंदौर की कमान संभाली गई है। मनीष सिंह मेट्रो के एमडी बनाए गए हैं। परसों देर शाम भोपाल से आदेश जारी हुए थे। मनीष सिंह लंबे समय तक इंदौर में रह चुके हैं और शहर को स्वच्छता में नंबर वन का तमगा दिलाने का श्रेय भी उन्हें मिला था। अब जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है।