मोहन केबिनेट की अहम बैठक आज, नई तबादला नीति 2026 को मिल सकती है मंजूरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 May, 2026 12:36 PM

important meeting of mohan cabinet today

भोपालः आज यानी बुधवार को मोहन केबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गई है। बैठक में कई अहम प्रस्ताव सामने आएगे। जिन पर चर्चा के बाद सरकार की मुहर लग सकती है। यह बैठक एमपी के कर्मचारियों के लिए अहम मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इसमें नई तबादला नीति 2026...

भोपालः आज यानी बुधवार को मोहन केबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गई है। बैठक में कई अहम प्रस्ताव सामने आएगे। जिन पर चर्चा के बाद सरकार की मुहर लग सकती है। यह बैठक एमपी के कर्मचारियों के लिए अहम मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इसमें नई तबादला नीति 2026 को मंजूरी मिल सकती है।

जानकारी के अनुसार, तबादलों की प्रक्रिया 25 मई से शुरू हो सकती है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने पहले ही तबादला नीति का ड्राफ्ट तैयार कर मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज दिया है। अगर कैबिनेट इस प्रस्ताव को मंजूरी दे देती है, तो लंबे समय से तबादलों पर लगा रोक हटाया जा सकता है। नई नीति में स्वैच्छिक तबादलों को प्राथमिकता दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा एक ही स्थान पर तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थ कर्मचारियों को तबादले हो सकते है।

नई नीति के तहत सभी विभागों में तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया लागू रहने की संभावना है। साथ ही कुछ विभागों को अलग ट्रांसफर पॉलिसी जारी करने की छूट भी मिल सकती है। इनमें स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य, ऊर्जा और राजस्व विभाग शामिल हैं। हालांकि, इन विभागों की नीति भी सामान्य प्रशासन विभाग के मूल दिशा-निर्देशों के दायरे में रहेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!